बिग ब्रेकिंग, कटनी कलेक्टर ने जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र किया घोषित,निजी नल कूप खनन पर लगाई रोक

IAS Coaching

बिग ब्रेकिंग कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने कटनी जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र किया घोषित

कटनी – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री दिलीप कुमार यादव ने मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जनहित में जिले के सभी विकासखण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों को तत्काल प्रभाव से 31 जुलाई या आगामी आदेश तक जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है।

कलेक्टर श्री यादव ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर संपूर्ण जिले को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस आदेश के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र में शासकीय भूमि पर स्थित जल स्त्रोतो में पेयजल तथा घरेलू प्रयोजनों को छोड़कर अन्य किसी प्रयोजनों के लिए नहरों में प्रवाहित जल के अलावा अन्य स़्त्रोतों का दोहन किन्ही भी साधनों द्वारा जल उपयोग नही करेगा। जिले के समस्त विकासखंडो एवं नगरीय व शहरी क्षेत्रों में समस्त नदी, नालों ,स्टापडैम, सार्वजनिक कुओं तथा अन्य जल स्त्रोतो का उपयोग घरेलू प्रयोजन हेतु तत्काल प्रभाव से सुरक्षित किया गया है।

जिले के जल अभावग्रस्त क्षेत्र मे कोई भी व्यक्ति स्वयं अथवा प्राईवेट ठेकेदार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना, किसी भी प्रयोजन के लिए नवीन नलकूप का निर्माण नहीं कर सकेगा। लेंकिन यह आदेश शासकीय नलकूप खनन पर लागू नहीं होगा।

निजी भूमि पर नलकूप खनन कराने हेतु निर्धारित प्रारूप एवं शुल्क के साथ संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवेदन देना होगा।इस कार्य हेतु कलेक्टर श्री यादव ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को उनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत सक्षम अधिकारी प्राधिकृत किया है। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आवश्यक जांच एवं परीक्षण की कार्यवाही कर अनुमति हेतु संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से अनुशंसा प्राप्त की जायेगी । इसके अलावा आवश्यकता पड़नें पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जनहित मे उस क्षेत्र के निजी पेयजल स्त्रोत को पेयजल परिरक्षण संशोधित अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अधीन निश्चित अवधि के लिए अधिग्रहण कर सकेगें।

जिले में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा -9 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

बरही के खन्ना-बंजारी स्टेशन में ट्रेन स्टापेज की मांग का सौपा ज्ञापन… जीएम से बोले प्रतिनिधि-कटनी-चौपन पैसेंजर ट्रेन का पुनः कराए संचालन…सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाने की गुजारिश

खबरदार:- *चोरी का माल खरीदने वाले भी जाएंगे जेल* *बरही पुलिस ने राशन दुकान से चोरी हुआ गेंहू खरीदने वालों को किया गिरफ्तार* *चोरी के 2 मुख्य आरोपी फरार* *बरही के लुरमी गांव से 70 क्विंटल गेहूँ हुआ था चोरी*…बड़वारा के चोरों ने बरही के लूरमी गांव में दिया था वारदात को अंजाम

कटनी जिले में 9 हजार 941 मतदाताओं को भेजे जायेंगे नोटिस! प्रारूप मतदाता सूची में 9 लाख 33 हजार 410 मतदाताओं के नाम शामिल 68 हजार 730 मतदाता हुए कम प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी जानकारी

टीआई मुर्दाबाद के आखिर क्यों लगे नारे… कटनी के थाना बरही के टीआई के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी…पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम बरही के तहसीलदार को सौपा ज्ञापन…20 सूत्रीय आरोपों का ज्ञापन लेकर पहुँचे थे भारतीय युवा शक्ति संगठन के लोग…टीआई बोले:- आरोप बेबुनियाद, दबाव बनाने का है प्रदर्शन….. Khabarmp24 से आनंद सराफ की रिपोर्ट

बेहतर साज-सज्जा, आकर्षण झांकी के साथ प्रतिमा बनाने वाले भी होगें सम्मानित….. कटनी के बरही में निषाद राज केवट के प्रभु श्रीराम करेंगे रावण का वध…. बरही के शिवधाम में 3 अक्टूबर को शिवभक्त रावण का होगा वध…. दशहरा उत्सव समिति बरही का विजयनाधाम में पहला आयोजन…. श्रीरामलला दरबार से निकलेगा चल समारोह Khabar Edited by… Anand Saraf, Barhi