
उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल स्कूल विजयराघवगढ के लिए छात्र का हुआ चयन,परिजनों में खुशी का माहौल

कटनी:-कटनी जिले में शासन द्वारा मेधावी छात्रों के सर्वसुविधा युक्त निशुल्क अध्ययन हेतु जिला व ब्लाक स्तर पर स्थापित उत्कृष्ट विद्यालयों अर्थात माडल स्कूलो की स्थापना की गई है। जहां कक्षा 9 से 12 तक अध्ययन हेतु आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा 2025 में उमरिया जिले के ग्राम सलैया निवासी श्रीमती रेखा पाल पति लवकेश सिंह पाल के पुत्र रामबहोर पाल ने मॉडल स्कूल विजयराघवगढ मे प्रवेश हेतु स्थान बनाया है। माडल स्कूल प्रवेश मिलने पर उनके घर परिजनों में खुशी का माहौल है। इस चयन से समाजसेवी प्रदीप सिंह कुशवाह,रामदुलारे जायसवाल,उमेश सिंह कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा,सलैया स्कूल शिक्षक मंतु पाल, प्रधानाध्यापक पुष्पा रानी सिंह,संध्या मैम,विजय कुशवाहा शिक्षक, भोला पटेल,दिनेश बर्मन,अशोक कुशवाहा,रमाकांत पटेल आदि ने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट







