ग्राम सभा मे प्रस्ताव पास कराकर उरदानी पंचायत की महिला सरपंच ग्रामीणों के साथ पहुँची पुलिस थाना…पुलिस से अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग

IAS Coaching

उरदानी-पड़ारिया गांव में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने मांग

ग्राम में प्रस्ताव पास कर ग्रामीणों के साथ सरपंच पहुँची बरही थाना

कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत उरदानी-पड़ारिया में अवैध शराब की बिक्री पर पंचायत की आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर बरही थाना पुलिस से अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाई करने की गुहार लगाने ग्रामीणों के साथ महिला सरपंच रामकली माझी पहुँची हुई थी। बुधवार की दोपहर बरही थाना पहुँची महिला सरपंच सहित ग्रामीणों ने टीआई को ज्ञापन के साथ पंचायत में पास प्रस्ताव की प्रति सौपते हुए अबैध शराब की बिक्री रोकने की मांग की है।

पुलिस को सौपे शिकायती पत्र में बताया गया है कि गांव में आसानी से अवैध शराब उपलब्ध होने से युवा पीड़ित भटक रही है और शराब के नशे में वे बहक कर गैरकानूनी कार्य मे संलिप्त होकर गांव का वातावरण भी दूषित कर रहे है। युवा पीढ़ी को शराब की लत से बचाने के लिए अवैध शराब की बिक्री बंद कराने के लिए ग्राम सभा मे प्रस्ताव क्रमांक 38 और 40 को गत 16 और 17 अगस्त को सर्वसम्मति से पास किया गया है। बहरहाल महिला सरपंच द्वारा गांव के हित में उठाई गई मांग पर अब पुलिस क्या एक्शन लेती है यह तो भविष्य की गर्त में है, लेकिन पंचायत द्वारा उठाए गए इस कदम अनुकरणीय है।

Leave a Comment

बरही के खन्ना-बंजारी स्टेशन में ट्रेन स्टापेज की मांग का सौपा ज्ञापन… जीएम से बोले प्रतिनिधि-कटनी-चौपन पैसेंजर ट्रेन का पुनः कराए संचालन…सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाने की गुजारिश

खबरदार:- *चोरी का माल खरीदने वाले भी जाएंगे जेल* *बरही पुलिस ने राशन दुकान से चोरी हुआ गेंहू खरीदने वालों को किया गिरफ्तार* *चोरी के 2 मुख्य आरोपी फरार* *बरही के लुरमी गांव से 70 क्विंटल गेहूँ हुआ था चोरी*…बड़वारा के चोरों ने बरही के लूरमी गांव में दिया था वारदात को अंजाम