बघेली कलाकार अविनाश तिवारी पहुंचे बरही,विजयनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

बघेली कलाकार अविनाश तिवारी पहुंचे बरही,विजयनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

(म प्र) कटनी जिले के बरही नगर मे बघेली कलाकार अविनाश तिवारी पहुंचे है। नगर के विजयनाथ धाम पहुंचकर भु प्रकट भगवान भोलेनाथ का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया है। गौरतलब है कि अविनाश तिवारी वह शख्स है जो यूट्यूब के माध्यम से देश दुनिया में एक्टर व कलाकार के नाम से जाने जाते हैं। हाल ही में बुधिया,कुवांरापुर बघेली भाषा में कई फिल्म बना चुके हैं। जिसमें उन्होंने खुद एक्टर डायरेक्टर की भूमिका निभाई है। बरही पहुंचकर अपने साथी कलाकार से मुलाकात की जिसके पश्चात विजयनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन से मिलने लोगों की भीड लग गई इस दौरान मंदिर समिति की ओर से कलाकार अविनाश तिवारी को भगवान भोलेनाथ की स्मृति भेंट की गई। इस दौरान मंदिर समिति के सचिव अशोक वर्मा डॉ दीपक अग्रवाल गोलू शुक्ला रामजी तिवारी गौरव वर्मा श्रीकांत गुप्ता पत्रकार आनंद सराफ के के मिश्रा हीरालाल जायसवाल संदीप स्वर्णकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read more