बरही में भोलेनाथ की बारात में 20 हजार भोलेभक्त डमरू-मृदंग की थाप पर एक साथ जमकर झूमे…आशीर्वाद देने महाकाल अखाड़ा से पहुँचे थे बाबा….विशाल डमरू में बैठ खुद झूम रहे थे शिव…शिव-पार्वती विवाह का अनुपम दृश्य देखने उमड़ा आस्था का सैलाब….समूचे नगर में भक्तिभाव से हुआ बारात का अभिनंदन

IAS Coaching

डमरू पर सवार भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार देखने बरही में उमड़ा आस्था जनसैलाब

कटनी/बरही। विशाल डमरू पर सवार शिव झूम रहे थे, महाकाल अखाड़ा से आए महाकाल बाबा आशीर्वाद दे रहे थे, शिव-पार्वती का तांडव नृत्य, भूतगणों की टोलियां नाच रही थी, बाराती बने भोलेनाथ के अंगसेवी उत्साह, उमंग, उल्लास से आगे बढ़ रहे थे, तो 20 हजार से अधिक भोलेभक्त डमरू, मृदंग की थाप पर एक साथ नाच रहे थे, जिसने भी यह दृश्य देखा वे खुद को नही रोक पाए। यह अलौकिक, दिव्य नजारा विजयनाथधाम बरही में शिव बारात का था। जी हां यह दिव्य दृश्य कटनी जिले के विजयनाथधाम शिव मंदिर में आस्था, भक्ति का विशाल जनसैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा था, जहां हर भोलेभक्त विजयनाथ जी का दर्शन पाने लालायित था। शाम होते श्रीरामलला दरबार भोलेनाथ की बारात का आगाज हुआ। बरही ही नही समूचे अंचल और आस-पास के से आए हजारों शिवभक्त बाराती बनकर झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। बारात का दृश्य हिमांचल की तरह नजर आ रहा था। अपनी दिव्यता, भव्यता, अलौकिकता से परिपूर्ण बारात में दूल्हा बने भोलेनाथ डमरू में सवार की जीवांत झांकी की एक झलक पाने हर कोई बेताब था।

जगह-जगह हुआ अभिनंदन
ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी, गगनभेदी जयकारों से बरही नगर पूरी तरह से शिव जी की भक्ति में लीन नजर आ रहा था। बारातियों का स्वागत नगर के व्यापारियों ने दिल खोलकर किया। जगह-जगह भंडारा, प्रसाद वितरण का किया जा रहा था। बारात के आगे महाकाल अखाड़ा के सुप्रीमो बाबा कैलाशपुरी महाकाल बाबा की सवारी, दूसरे रथ पर सवार शिव-पार्वती, भूतगण का विकराल वेश धारण किए हुए नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम बनाए रखने के मद्देनजर बरही टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव अपने पूरे पुलिस अमले के साथ मुस्तैद है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो, वही मंदिर समिति के सदस्य भी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है। बारात में पूरे बारात मार्ग में पुलिस तैनात रही। तहसीलदार नितिन पटेल भी राजस्व अमले के साथ मुस्तैद नजर आए।

कटनी जिले ही नही समूचे प्रदेश में बरही में भगवान भोलेनाथ की बारात अलग अंदाज में निकाली जाती है, आस्था-भक्ति भाव की गंगा में डुबकी लगाने भोलेभक्तो का सैलाब उमड़ा हुआ तहस। इस बार बारात का दृश्य और भी विहंगम था है। मंदिर समिति के अंगसेवियो की भी आकर्षण स्वरूप हर किसी को आकर्षित कर रहा था। बारात विजयनाथधाम पहुँची, जहां मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

बरही के खन्ना-बंजारी स्टेशन में ट्रेन स्टापेज की मांग का सौपा ज्ञापन… जीएम से बोले प्रतिनिधि-कटनी-चौपन पैसेंजर ट्रेन का पुनः कराए संचालन…सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाने की गुजारिश

खबरदार:- *चोरी का माल खरीदने वाले भी जाएंगे जेल* *बरही पुलिस ने राशन दुकान से चोरी हुआ गेंहू खरीदने वालों को किया गिरफ्तार* *चोरी के 2 मुख्य आरोपी फरार* *बरही के लुरमी गांव से 70 क्विंटल गेहूँ हुआ था चोरी*…बड़वारा के चोरों ने बरही के लूरमी गांव में दिया था वारदात को अंजाम