
होली फाग के दौरान बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक,मौत गांव में छाया मातम का माहौल,
बरही थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदहाई पिपरिया की घटना,
बरही पुलिस जांच में जुटी
कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदहाई पिपरिया में फाग के दौरान बड़ा हादसा हो गया इस दौरान एक व्यक्ती फाग गाने में लीन था अचानक संतुलन बिगड़ने से कुंए में गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जनार्दन पिता दशरथ कोल उम्र 60 वर्ष की पत्नी कल्लू बाई ने बताया कि गांव में होली फाग का आयोजन चल रहा था। इस दौरान में लोग फाग गा रहे थे अचानक संतुलन बिगड़ गया और कुएं में गिरने से मौत हो गई परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट







