रीठी में प्लाटिंग का अवैध कारोबार,प्रशासन बना मूकदर्शक,खरीदारों ने प्रशासन से की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग,सीएम राइज स्कूल के समीप हो रहा अवैध जमीन का कारोबार,

IAS Coaching

रीठी तहसील में प्लाटिंग का अवैध कारोबार प्रशासन बना मूकदर्शक,खरीदारों ने प्रशासन से की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग,सीएम राइज स्कूल के समीप हो रहा अवैध जमीन का कारोबार,

‘कटनी/रीठी’

खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता:- कटनी जिले की तहसील अंतर्गत रीठी में प्लाटिंग का अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीएम राइज स्कूल के समीप रीठी में कुछ जमीन सौदागर प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करते हुए भूखंडों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं,अवैध तरीके बेचने का काम कर रहे है और शासन को राजस्व का खुलेआम चूना लगा रहे हैं और प्रशासक मुंह दशक बना जिससे भू माफिया दलालों के हौसले बुलंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और कथित रूप से तहसील स्तर स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत में अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध है जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। खरीदारों का कहना है कि उन्हें लालच देकर जमीन खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है और सौदा तय होने के बाद विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जाते हैं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि जमीन न लेने की स्थिति में उन्हें डराया-धमकाया जाता है,जिससे वे मजबूरी में भुगतान करने को विवश हो जाते हैं। वही ग्रामीणों का आलोक है कि बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस के भूखंड काटकर प्लाटिंग का काम किया जा रहा है जिसमें शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है जहां पर जमीन खरीदारों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई है शासन के नियमों को रौंद कर अवैध तरीके से प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमिया दलालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि आम लोगों की जीवन भर की पूंजी सुरक्षित रह सके।

खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]